NDA में सभी एकजुट हैं और एकसाथ कर रहे हैं काम, चिराग ने अजमेर शरीफ दरगाह मामले में…

पटना: लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में लोजपा(रा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन में एनडीए प्रत्याशी अभिषेक झा को अपना समर्थन दिखाते हुए कहा कि एनडीए के सभी पांच दल एकजुट हैं और हम अपनी एकजुटता का परिचय राज्य और देश के विकास के साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अपनी एकजुटता के बल पर ही लोकसभा चुनाव में बहुमत की सरकार बना सके और बिहार विधानसभा उप चुनाव में भी चारों सीट पर विजय प्राप्त कर सके।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार विधानसभा उपचुनाव में जिन चार सीटों पर चुनाव हुआ उसमें तीन सीटों पर महागठबंधन का कब्ज़ा था लेकिन हमारे विकास कार्यों को देखते हुए राज्य की जनता ने हमें चुना। तिरहुत स्नातक निर्वाचन में भी अभिषेक झा की जीत होगी और हम सब एक साथ रहेंगे। इसके साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए की हार को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में हार को लेकर सभी पार्टी के नेता बैठ कर समीक्षा करेंगे।

इसमें सभी पार्टी और सभी नेता समीक्षा करेंगे कि कहां क्या कमी हुई। कुछ विषय है जो सामने आया है कि शायद इस वजह की वजह से हमारी हार हुई है और आने वाले समय में हम इन चीजों का ध्यान रखेंगे और उम्मीद करते हैं कि हमें सफलता जरुर मिलेगी।

इस दौरान अजमेर शरीफ दरगाह का एएसआई सर्वे के बारे में सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि न्यायालय अगर कुछ आदेश दे रहा है तो इसका मतलब साफ है कि कुछ तथ्य मिला है। अगर तथ्य मिला है तो उसकी जांच होनी चाहिए और जो सच होगा वह सामने आएगा। यह धर्म से जुदा मामला है और अगर किसी ने कुछ तथ्य सामने रखा है तो उसकी जांच होने में दिक्कत क्या है। अगर तथ्य गलत होगा तो इससे लोगों को साफ हो जायेगा और अगर सच भी होगा तो लोगों के सामने बात आनी चाहिए।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    अब Patna में नहीं होगी ट्रैफिक की समस्या, 5 ट्रैफिक डीएसपी…

NDA NDA NDA

NDA

Highlights

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...