NDA में सब कुछ ठीक-ठाक – नित्यानंद

NDA में सब कुछ ठीक-ठाक - नित्यानंद

पटना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए में सब कुछ ठीक-ठाक है। सीटों का बंटवारा समय पर हो जाएगा। वहीं लोजपा (रामविलास) चिराग पासवान की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि कोई भी नाराजगी नहीं है।

नित्यानंदर राय से पूछा गया कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध कुछ पार्टियों कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों में मानवता खत्म हो गया है जो लोग बाहर से आए हैं प्रताड़ित थे। क्या उन्हें नागरिकता देना सरकार का फर्ज है या नहीं है, इन्हीं पार्टियों से पूछा जाए।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने 17 महीने के कामकाज को गिनाने में लगे हुए हैं। साथ ही वीडियो जारी कर लोगों से अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। नित्यानंद ने कहा कि यह लोग लूटने वाले लोग हैं। इनके कारनामे के कारण ही सीएम नीतीश कुमार भागे हैं। यह लोग अपराधियों का संरक्षण देते थे। नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विकास देखना चाहते हैं और करना चाहते हैं।

अभिषेक गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Share with family and friends: