Advertisement
Advertisement

आबकारी विभाग ही नीतीश के शराबबंदी का उड़ा रहे मखौल

Paliganj: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के बाद भी लोग शराब का सेवन धड़ल्ले से कर रहे हैं.

खुद शराबबंदी को लागू करवाने वाले ही ऑन ड्यूटी शराब पीते हैं.

ताजा मामला पालीगंज स्थित आबकारी विभाग के थाने के हाजत का है.

जहां दो होमगार्ड शराब पार्टी कर रहे थे.

इस बात की सूचना मिलने पर पालीगंज एएसपी ने हाजत में छापेमारी कर दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया.

abkari vibhag giraftar 22Scope News
giraftar sharabi aur home guard ke jawan.

कैसे लागू होगा शराबबंदी जब आबकारी विभाग ही नियमों को ना मानें

पालीगंज में आबकारी विभाग के थाने के हाजत में पांच शराबी पार्टी मनाते हुए पकड़े गए.

इसकी सूचना पालीगंज एएसपी अवधेश दीक्षित को हुई उन्होंने तुरंत इस मामले में कार्रवाई

करते हुए आबकारी विभाग के हाजत में छापेमारी की तो देखा कि कैदी शराब पी रहे थे.

उसी दौरान बाहर बैठे दो होमगार्ड के जवान को भी एएसपी ने गिरफ्तार कर लिया और इस

मामले में पालीगंज थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई. पकड़े गए लोगों में विक्रम निवासी

कुंदन कुमार और चंदन कुमार के साथ मझौली निवासी रामजी मांझी और संजय मांझी लालभादासारा

के रहनेवाले शाहजहां अंसारी आबकारी विभाग के हाजत में शराब पी रहे थे. इसके अलावा वहां ड्यूटी

पर तैनात दो सिपाही सियाराम मंडल और छोटेलाल मंडल को भी कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में

गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शराबियों के पास से दो मोबाइल भी जब्त किया है.

इतना ही नहीं नगर थाना की पुलिस ने आबकारी विभाग थाना के बैरक में 5 लीटर देसी शराब भी बरामद किया.

स्थानीय लोगों के अनुसार लापरवाह आबकारी विभाग थानाध्यक्ष को भी बर्खास्त करना चाहिए और

इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. इस मामले में एसपी ने बताया कि शराब पीने के जुर्म

में 5 लोगों के साथ होमगार्ड के दोषी पाए गए सभी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है और इस

पर मामला दर्ज किया गया है सभी को जेल भी भेजा गया है

रिपोर्ट: चन्दन

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...