अधिकारों की रक्षा और न्यायपालिका की उपलब्धियों पर HC में लगी प्रदर्शनी

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के ह्वाईट हॉल में राज्यस्तरीय विधिक सेवा और कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस सुजीत प्रसाद ने किया. साथ में जस्टिस, डॉ एसएन पाठक, जस्टिस एके चौधरी, जस्टि एसके द्विवेदी, जस्टिस दीपक रौशन, जस्टिस अंबुज नाथ औऱ अन्य लोग मौजूद थे.

इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को कानूनी सहायता प्रदान करना और उनको अपने अधिकारों के बारे में जागृत करना है. इसके लिए झालसा की ओर से किए गए कार्यों, जेल के उत्पाद, यूनिसेफ, चाइल्ड लाइन और कुछ एनजीओ की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है, ताकि लोगों को उनके अधिकार और वर्तमान कानून की जानकारी मिल सके. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत नालसा के निर्देश और झालसा की ओर से डालसा की मदद से पूरे राज्य में अखिल भारतीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बता दें कि इससे पहले रांची सिविल कोर्ट में भी इसी तरह की प्रदर्शनी लगाई गई थी.

रिपोर्ट : प्रोजेश

Jharkhand SNA Sparsh: भुगतान में देरी से अटकीं करोड़ों की योजनाएं,...

Jharkhand SNA Sparsh, रांची: झारखंड में एसएनए स्पर्श (SNA Sparsh) प्रणाली के तहत सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी की शिकायतें सामने आ रही...

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...