रांची : झारखंड हाईकोर्ट में रक्तदान शिविर आयोजन किया गया. जिसमें चीफ जस्टिस सहित कई अधिवक्ता शामिल हुए. इस दौरान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने रक्तदान किया. वहीं जस्टिस आर मुखोपाध्याय ने भी रक्तदान किया. जस्टिस एसएन प्रसाद, जस्टिस एस चंद्रशेखर, जस्टिस रत्नाकर भेंगरा मौजूद रहे. इसके अलावा झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी रक्तदान किया. इस दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी किसी की जान बचाई जा सकती है. इसलिए सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए.
रिपोर्ट: प्रोजेश दास


















