कटिहार में अवैध खनन : प्रशासन की नाक के नीचे मिट्टी का दोहन

कटिहार : बिहार के कटिहार में ईंट भट्ठा मालिकों की मनमानी चरम पर है। प्रशासनिक उदासीनता के चलते जिले के दिगी नया टोला सहित अन्य इलाकों में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। प्रतिदिन हजारों ट्रेलर मिट्टी की खुदाई कर अवैध रूप से बेची जा रही है, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध खनन में कई सफेदपोश नेता, अधिकारी और कथित पत्रकारों की मिलीभगत है। जो अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए इस गैरकानूनी कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं, प्रशासन इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

अवैध मिट्टी खनन से सरकार को हर साल करोड़ों के राजस्व का हो रहा है नुकसान 

सूत्रों के अनुसार, कटिहार में अवैध मिट्टी खनन से सरकार को हर साल करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है। बिना किसी वैध लाइसेंस के संचालित हो रहे ईंट भट्ठों को मिट्टी आपूर्ति के लिए बड़े पैमाने पर खेतों और सरकारी जमीन से खुदाई की जा रही है। अब सवाल यह उठता है कि प्रशासन कब तक इस अवैध खनन पर आंखें मूंदे रहेगा? क्या सरकार इस गोरखधंधे पर रोक लगाने के लिए कोई सख्त कदम उठाएगी या फिर अवैध खनन माफिया यूं ही सरकारी राजस्व और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करते रहेंगे।

यह भी पढ़े : महिला शिक्षका को अपराधियों ने मारी गोली…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...