Advertisment

ग्रेटर नोएडा का युवक रवि कुमार की हत्या मामले का उद्भेदन

कोडरमाः कोडरमा पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के रवि कुमार की कोडरमा में हत्या के मामले का उद्भेदन कर लिया है। डीएसपी संजीव सिंह ने बताया कि पैसे के लेन-देन में रमेश यादव और सुरेन्द्र यादव ने रॉड से वार कर रवि की हत्या की थी।

बता दें कि 18 अगस्त को चंदवारा थाना क्षेत्र के पिपराडीह रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक से रवि कुमार का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद मृतक के भाई के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था।

ग्रेटर नोएडा में हुई थी आरोपी रमेश से दोस्ती

इस मामले में पुलिस ने चंदवारा के रमेश यादव और तिलैया थाना क्षेत्र के सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रवि कुमार और रमेश यादव के बीच बकाया पैसे को लेकर विवाद हुआ था और इस विवाद में रवि की हत्या कर दी गई। रमेश यादव का नोएडा में मोटर पार्ट्स की दुकान थी, यहीं रमेश यादव की दोस्ती मृतक रवि कुमार से हुई थी। मृतक रवि चंदवारा स्थित रमेश यादव का मोटर पार्ट्स की दुकान संभालता था और रमेश यादव का ही हाईवा भी चलाता था। मृतक रवि रमेश यादव से बकाया पैसे की मांग कर रहा था। रमेश यादव ने अपने दुकान का इलेक्ट्रिशियन सुरेंद्र यादव के साथ मिलकर रवि कुमार की हत्या कर शव पिपराडीह के पास रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

रिपोर्टः- अमित कुमार

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: जमशेदपुर में गौ सम्मान आह्वान अभियान,...

Jamshedpur Gau Samman Aahwan Abhiyan: 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत शहर में एक बड़ा जन-जागरूकता कार्यक्रम और रैली आयोजित की गई। इस अभियान...

Koderma Meghatari Road Accident: मेघातरी घाटी में भीषण हादसा, ट्रक का...

Koderma Meghatari Road Accident: सोमवार देर रात जिले के मेघातरी घाटी इलाके में एक दुखद सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पत्थर...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...