Gaya में कबाड़ी दुकान में हुआ विस्फोट, दुकानदार जख्मी, पुलिस जांच में…

गया: गया में एक कबाड़ी की दुकान में अचानक विस्फोट होने से आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गई। वहीं विस्फोट में कबाड़ी दुकानदार बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता के साथ एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। घटना गया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तिलहा धर्मशाला के समीप के एक कबाड़ी दुकान की है।

बताया जा रहा है कि विस्फोट जोरदार हुआ जिसमें दुकानदार घायल हो गया। वहीं आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फ़िलहाल विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि कबाड़ी दुकान में पुराने स्पीकर और बैट्री को तोड़ने के दौरान विस्फोट हुआ था। मामले में एएसपी पीएन साहू ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटनास्थल से किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है। घायल कबाड़ी दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की जांच में भी कोई विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पटना में Bike समेत आहर में गिरा युवक, डूब कर मौत

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट

Gaya Gaya Gaya

Gaya

Highlights

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...

Mithilesh Thakur Press Conference: गढ़वा की राजनीति में गरमाया माहौल, मिथिलेश...

Mithilesh Thakur Press Conference: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा स्थित...

Dhulu Mahto Defamation Notice: ढुलू महतो का बड़ा एक्शन! अरूप चटर्जी...

Dhulu Mahto Defamation Notice: धनबाद की राजनीति में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर अब कानूनी मोड़ ले चुका है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने निरसा के...