खगड़िया में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण हो रहा है मतदान, जिला प्रशासन मुस्तैद

खगड़िया : खगड़िया में तीसरे चरण का लोकसभा चुनाव शुरू हो चुका है। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वोटरो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह सात बजे से ही वोटरों की लंबी कतार लगी हुई है। मतदाता अपने-अपने मुद्दे को लेकर मत का प्रयोग कर रहे हैं।

GOAL Logo page 0001 6 22Scope News

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में कुल 18 लाख 40 हजार 217 मतदाता वोट करेंगे। खगड़िया लोकसभा में कुल 1855 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके।

वहीं खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में कुल छह विधानसभा है। जिसमें खगड़िया के चार सहरसा जिले के एक समस्तीपुर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र शामिल है। खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में दर्जनों मतदान केंद्र कोसी तटबंध के अंदर स्थापित है। लिहाजा कोसी तटबंध के अंदर मतदान केदो पर पोलिंग पार्टी को ले जाने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया गया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर पर शेड का निर्माण किया गया है इसके आलावे पानी और मेडिकल की सुविधा भी दी गई है। ताकि विशेष परिस्थिति में मतदाताओं को राहत मिल सके।

सहरसा में भी मतदान शुरू

सहरसा में तीसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही बूथों पर लोगों का भीड़ देखने को मिल रहा है। लोगों विकास का मुद्दा है। इस पर ही लोगों का मतदान हो रहा है। स्थाई मुद्दा और विकास के साथ-साथ स्थाई सरकार साथ ही नारी का सम्मान होना चाहिए। भारत का नागरिक होने के नाते इस मिट्टी का कर्ज चुकाने के लिए और एक स्थाई सरकार के लिए आप सबों को अपना-अपना मत आकर देना चाहिए।

Sahrsa 22Scope News

यह भी पढ़े : Third Phase : बिहार में आज 5 सीटों हो रहे हैं चुनाव, वोटिंग शुरू

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Wasseypur Firing Case: वासेपुर गोलीकांड में 22 साल बाद फैसला, तीन...

Wasseypur Firing Case, धनबाद: धनबाद के चर्चित वासेपुर गोलीकांड में करीब 22 साल बाद अदालत का फैसला आया है। फहीम खान के घर पर...

Coal India PLR Bonus: 1.96 लाख कर्मियों की नजर, कोलकाता में...

Coal India PLR Bonus, धनबाद: कोल इंडिया के गैर-कार्यकारी कोयला कर्मियों के सालाना बोनस यानी प्रदर्शन आधारित पुरस्कार (PLR) को लेकर शुक्रवार को कोल...

Khelari Hyva Road Accident: खलारी में भीषण हाइवा हादसा, अज्ञात वाहन...

Khelari Hyva Road Accident, खलारी: खलारी के चूरी मेन गेट के समीप खलारी-टंडवा मुख्य मार्ग पर शनिवार की अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ।...