Advertisment

विधायक नीतू देवी के फर्जी हस्ताक्षर से आधारकार्ड बनवाने का फर्जीबाड़ा

नवादाः हिसुआ प्रखंड कार्यालय में हिसुआ विधायक नीतू देवी के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर पैन कार्ड और आधार कार्ड बनाने की खबर सनसनीखेज खबर सामने आई है. बताया जा रहा है लम्बे समय से पांच सौ से हजार रुपये लेकर हिसुआ विधायक नीतू देवी का नकली मुहर और सिग्नेचर लगाकर आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाया जा रहा था.

मामले की जानकारी मिलते ही विधायक नीतू देवी ने हिसुआ थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल को इसकी लिखित सूचना दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर निवासी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी युवक के बैग से विधायक का मुहर लगा हुआ आधार कार्ड और पैन कार्ड का फार्म भी बरामद कर लिया है.

Adhar card fianl 02 22Scope News

विधायक ने नीतू देवी ने कहा कि फर्जीबाड़े का यह खेल काफी दिनों से चल रहा था,  जब से चुनाव जीतकर आए हैं, मेरे नाम का फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर वारा-न्यारा किया जा रहा है.

रिपोर्ट- अनील शर्मा

गिरफ्तार : रेलवे का फर्जी टिकट बनाने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Giridih Swarnkar Bhawan: गिरिडीह में स्वर्णकार भवन निर्माण की तैयारी तेज,...

Giridih Swarnkar Bhawan: स्वर्णकार समाज के प्रस्तावित भवन निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार, 16 अगस्त को स्वर्णकार भवन निर्माण निगरानी...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, झरने-नदियों पर...

Jharkhand Weather Alert: झारखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है और राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: सीवान रेलवे स्टेशन पर RPF की...

Siwan Railway Station Liquor Smuggling: रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार...