Siwan में कई कंपनी के लाखों रूपये मूल्य के नकली सामान बरामद

सिवान: सिवान पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। सिवान जिला की पुलिस ने ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सिवान के नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर लाखों रूपये मूल्य के नकली सामानों को जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।

मामले में कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सिवान में कई नामचीन कंपनियों के उत्पाद के नाम पर नकली उत्पाद बाजार में भारी मात्रा में बेचा जा रहा है। मामले की सूचना पर सिवान जिला डीएसपी हेडक्वार्टर के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पीडीलाइट, हिमालया वेलनेस, सिप्ला, जायडस वेलनेस, रेकिट बेंकिजर, इमामी लिमिटेड कंपनी के लाखों रूपये मूल्य के नकली सामान को पुलिस ने जब्त किया है।

यह भी पढ़ें- Minister Neeraj Bablu ने नीट मामले में राजद पर किया हमला, कहा…

https://youtube.com/22scope

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Siwan

Siwan

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...