सरकारी शराब दुकानों में बिक रही थी नकली शराब, पांच सेल्समैन गिरफ्तार

Dhanbad: जिले में विदेशी शराब की सरकारी दुकानों पर नकली शराब बिकने की शिकायतें सच साबित हुई। रांची और धनबाद उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। जिसमें दो सरकारी दुकानों पर नकली शराब की भारी खेप बरामद की गई और पांच सेल्समैनों को गिरफ्तार किया गया।

पांच सेल्समैन गिरफ्तार

मामला मेमको मोड़ और गोल बिल्डिंग (बालू गद्दा) की सरकारी दुकानों से जुड़ा है। जांच के दौरान दोनों दुकानों में स्टॉक का मिलान किया गया और भारी अनियमितताएं सामने आई। शराब दुकान में उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार के नेतृत्व में जांच हुई। जहां दो पेटी नकली शराब जब्त की गई। यहां से राजेश कुमार, आकाश सिंह और अजय कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।

वहीं गोल बिल्डिंग दुकान से आठ पेटी नकली शराब बरामद की गई और रंजीत कुमार व ब्रिजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है और अन्य दुकानों की भी जांच के संकेत दिए हैं।

रिपोर्टः सोमनाथ

हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी...

गयाजी : गया में हत्या के एक मामले को लेकर परिजनों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। गौतम यादव हत्याकांड में हिरासत में लिए...

विद्युत मानव बल कर्मियों का आंदोलन, 17 अगस्त से साप्ताहिक अवकाश...

बक्सर : बक्सर जिले में बिहार राज्य विद्युत विभाग में कार्यरत मानव बल कर्मियों ने आर्थिक, श्रम और सुरक्षा संबंधी समस्याओं को लेकर आंदोलन...

SP ने आधी रात ढाका व चिरैया थाना का किया औचक...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात ने रविवार की आधी रात ढाका और चिरैया थाना का औचक निरीक्षण कर...