Advertisment

जयपुर में घर में लगी आग, बिहार के पूरे परिवार की गई जान

जयपुर: दिल दहला देने वाली एक खबर है राजस्थान की राजधानी जयपुर से जहां एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई। मृतक परिवार बिहार के रहने वाले थे। दरअसल राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके के जैसल्या गांव में बुधवार की देर रात एक घर में भीषण आग लग गई। आग में पूरा परिवार झुलस गया जिससे सबकी मौत हो गई। मृतक में तीन बच्चे समेत दंपत्ति शामिल थे।

ईडी ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को किया गिरफ्तार, घर के बाहर कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

सभी लोग यहां किराये के मकान में रहते थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और शव को निकला। बताया जाता है कि मृतक परिवार बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे। फ़िलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

Home

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...