मुसाबनी में पारिवारिक विवाद बना खून का खेल, ठेका मजदूर ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की

पूर्वी सिंहभूम: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी प्रखंड के फुलझरी गांव में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के ठेका मजदूर कुंवर टुडू ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी और चार बच्चों पर हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी माइनर टुडू (38), बेटा चुनका टुडू (14) और सागेन टुडू (11) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 4 वर्षीय बेटा मंगल टुडू और 9 वर्षीय बेटी मालती टुडू गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना रात करीब 1 बजे हुई, जब परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। घायल बच्चों को पहले एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी कुंवर टुडू को पुलिस ने घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। घटना के बाद उसने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की, लेकिन उसके छोटे भाई सलमान टुडू ने समय रहते उसे बचा लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की मानसिक स्थिति की भी चिकित्सकीय जांच कराई जा रही है।

Saffrn

Trending News

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, Video बनाकर धर्म परिवर्तन का...

कैमूर : कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो...

अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित...

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित...

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की...

वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img