Advertisment
Monday, October 13, 2025
Loading Live TV...

Latest News

चुनाव ऐलान के बाद पहली बार बिहार आएंगे शाह, नामांकन सह चुनावी कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद पहली बार केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह चुनावी दौरे पर पटना आ रहे हैं। शाह 16, 17 और 18 अक्टूबर को बिहार का दौरा करेंगे। वह नामांकन सह चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसकी जानकारी आज यानी 13 अक्टूबर को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी। एक तरफ एनडीए में सीट शेयरिंग के बाद खबर है कि रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा नाराज चल रहे हैं। एनडीए में उन्हें छह सीटें मिली हैं। उनकी मांग इससे अधिक है। इस बीच सोमवार को पटना में होने वाली...

Hazaribagh: हल-बैल लेकर सड़क पर उतरे सदर विधायक, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Hazaribagh: हजारीबाग की जर्जर सड़कों को लेकर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखने लगा है। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को सड़क की बदहाली के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया। वे हल-बैल लेकर लेपो रोड पहुंचे और सड़क की जुताई कर दी। उन्होंने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर सड़क मरम्मत शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से व्यापक विरोध प्रदर्शन होगा।Hazaribagh: सड़क नहीं, गड्ढों का जाल बना विधायक ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र में शायद ही कोई सड़क दुरुस्त हो। मेन रोड, ग्वाल टोली, बस स्टैंड, ओकनी रोड, रामनगर, शिवदयाल, इंद्रपुरी चौक समेत अधिकांश इलाकों...

नीतीश को बड़ा झटका, उनके बेहद करीबी व पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को झटके पर झटका लग रहा है। उनके बेहद करीबी व पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें कभी नीतीश कुमार का करीबी माना जाता था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व और सीट शेयरिंग की जिम्मेदारी संभालने वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। नीतीश कुमार के बेहद करीबी  जय कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर बोला तीखा हमला जय कुमार सिंह ने बिना नाम लिए, उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्च (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर तीखा हमला...

झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई, प्रदेश में सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

रांची. भारत मौसम विभाग (IMD) ने आज झारखंड से दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 की आधिकारिक विदाई की घोषणा की। इस वर्ष राज्य में मॉनसून का आगमन 17 जून 2025 को हुआ था और अब 118 दिनों की अवधि के बाद इसका समापन हुआ।

झारखंड में इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान 1243.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो कि सामान्य वर्षा (1009.0 मिमी) की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक रही। यह आंकड़ा “अधिक वर्षा (Excess Rain)” की श्रेणी (Departure: +20% से +59%) में आता है।

जिलावार वर्षा की स्थिति

  • 8 जिलों में अधिक वर्षा (Excess Rain) दर्ज की गई।
  • 15 जिलों में सामान्य वर्षा (Normal Rain) हुई।
  • केवल एक जिला गोड्डा कम वर्षा (Deficient Rain) (Departure: -20% से -59%) की श्रेणी में रहा।

सबसे अधिक और कम वर्षा वाले जिले

  • पूर्वी सिंहभूम में सर्वाधिक 1666.1 मिमी वर्षा (Departure: +52%) दर्ज की गई।
  • गोड्डा में सबसे कम 750.5 मिमी वर्षा (Departure: -18%) दर्ज की गई।

दक्षिण-पश्चिम मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ अब झारखंड शुष्क और ठंडे मौसम की ओर अग्रसर हो रहा है। यह बदलाव किसानों, मौसम वैज्ञानिकों और आम जनता के लिए मौसमीय योजना बनाने के लिहाज से महत्वपूर्ण है। आधिकारिक तौर पर मानसून सीजन जून से सितंबर तक माना जाता है, हालांकि इस वर्ष इसका असर अक्टूबर मध्य तक रहा।

Related Posts

Jharkhand Weather Update: झारखंड से मॉनसून की विदाई के साथ ही...

Jharkhand Weather Update : झारखंड से मॉनसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने लोगों को...

Jharkhand Weather Update : 48 घंटे में लौटेगा मॉनसून, Jharkhand में...

झारखंड में अगले 48 घंटे में मॉनसून की वापसी की संभावना है। मौसम विभाग ने इस साल कड़ाके की ठंड और कोहरे की चेतावनी...

Jharkhand Weather Update : मॉनसून की विदाई तय! 13-14 अक्टूबर तक...

झारखंड से मॉनसून की विदाई तय, मौसम विभाग ने बताया कि 13-14 अक्टूबर तक राज्य से पूरी तरह लौट जाएगा Monsoon, अब मौसम रहेगा...
146,000FansLike
25,000FollowersFollow
628FollowersFollow
632,000SubscribersSubscribe
WhatsApp Join our WhatsApp Channel