Jharkhand Weather Update: झारखंड से मॉनसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड की आहट, जाने कैसा रहेगा मौसम..

Jharkhand Weather Update : झारखंड से मॉनसून की विदाई के साथ ही गुलाबी ठंड की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है, क्योंकि तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो गई है। राज्य में आसमान सामान्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क और स्थिर रहेगा। विभाग ने अगले एक सप्ताह तक कहीं भी भारी वर्षा या तेज हवाओं की संभावना से इनकार किया है।

Jharkhand Weather Update  – सुबह-शाम महसूस होगी गुलाबी ठंड :

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि अब सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है। उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में ठंड का असर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक देखने को मिल सकता है। यानी कड़ाके की ठंड पड़ने की पूरी संभावना है।

फसल पर असर और मौसम का संकेत :

कम बारिश का असर राज्य के धान की देर से बुवाई वाले क्षेत्रों और रबी फसलों पर पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अक्टूबर के मध्य तक कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं हुआ, तो ठंड जल्द शुरू होगी और नवंबर से तापमान में गिरावट तेज हो जाएगी।

 

Jamshedpur News: जिउतिया पर रील बनाने के दौरान दो बहनें नदी...

 जमशेदपुर के गांधी घाट पर जिउतिया पर्व के दौरान रील बनाने के लिए नदी में उतरीं दो बहनें तेज बहाव में डूब गयीं। बड़ी...

India West Indies T20: रांची में मैच की तैयारी पूरी, 1600...

 रांची में 9 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज टी-20 के लिए JSCA की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। टिकट काउंटर तैयार हैं, जबकि फेक टिकट वायरल...

Ranchi Crime: किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन पर हथौड़े से हमला,...

 रांची के न्यू नगर दीपाटोली में किराया मांगने गयी मकान मालकिन पर किरायेदार ने लोहे के हथौड़े से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे भतीजे...