Jharkhand Weather Update: 11 अक्टूबर से Monsoon की वापसी, Diwali पर पड़ेगी गुलाबी ठंड

झारखंड में 11 अक्टूबर से मॉनसून की वापसी शुरू होगी। मौसम विभाग के अनुसार दिवाली और छठ पर गुलाबी ठंड पड़ेगी। 10 अक्टूबर तक हल्की बारिश के आसार हैं।


Jharkhand Weather Update रांची: झारखंड में मॉनसून की वापसी की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब मानसूनी हवाएं कमजोर हो रही हैं और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि “अब तक के मौसमीय आंकड़ों के आधार पर 11 अक्टूबर से मॉनसून की वापसी शुरू हो जाएगी और 12 अक्टूबर तक यह पूरी तरह समाप्त होने की संभावना है।”

इस बीच, 10 अक्टूबर तक दोपहर के समय कहीं-कहीं वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, इसके बाद आसमान साफ रहेगा और धीरे-धीरे तापमान में गिरावट शुरू होगी।


 Key Highlights

  • 11 अक्टूबर से झारखंड में मॉनसून की वापसी की संभावना।

  • 10 अक्टूबर तक कुछ इलाकों में वज्रपात और हल्की बारिश के आसार।

  • मौसम विभाग ने बताया—दिवाली और छठ पर पड़ेगी हल्की गुलाबी ठंड।

  • दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा, पर सुबह-शाम ठंड का एहसास रहेगा।

  • 1 से 6 अक्टूबर तक झारखंड में 63.1 मिमी बारिश, जो सामान्य से 163% अधिक।


Jharkhand Weather Update:

विशेषज्ञों के मुताबिक, दिवाली और छठ पर्व के दौरान राज्य में गुलाबी ठंड का अहसास होगा। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ेगी, जबकि दिन का तापमान मामूली बढ़ोतरी के साथ सामान्य रहेगा।

पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 29.8°C और न्यूनतम 21.6°C दर्ज किया गया। मेदिनीनगर में अधिकतम 32.6°C और न्यूनतम 23.3°C रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ (33.9°C) में दर्ज हुआ।

झारखंड में 1 से 6 अक्टूबर तक कुल 63.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य 34 मिमी वर्षापात से 163% अधिक है। इस दौरान कई जिलों में छिटपुट वर्षा और बिजली गिरने की घटनाएं भी हुईं।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार की छात्राओं को हर महीने मिलेंगे 10 हजार रुपये, जानिए...

पटना। बिहार में उच्च शिक्षा को गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। अब विद्यार्थियों...

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...