नीतीश को बड़ा झटका, उनके बेहद करीबी व पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) को झटके पर झटका लग रहा है। उनके बेहद करीबी व पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें कभी नीतीश कुमार का करीबी माना जाता था। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पार्टी नेतृत्व और सीट शेयरिंग की जिम्मेदारी संभालने वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

नीतीश कुमार के बेहद करीबी  जय कुमार ने उपेंद्र कुशवाहा पर बोला तीखा हमला

जय कुमार सिंह ने बिना नाम लिए, उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्च (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा पर तीखा हमला बोला और कहा कि ‘विनिंग रिकॉर्ड नहीं है, सिर्फ मूर्ख बनाकर राज्यसभा और एमएलसी बन जाना है। जयकुमार ने तो यहां तक आरोप लगाया कि दिनारा का टिकट बेच दिया गया। जय कुमार सिंह ने कहा कि सीट शेयरिंग की जिसको जिम्मेदारी दी गई थी, वह इतने कमजोर निकले। ऐसा कभी कल्पना नहीं कर सकते थे। आरएलएम की क्या औकात है। कितनी बड़ी पार्टी आरएलएम है।

यह भी पढ़े : गिरिराज का चिराग पर तंज, कहा- स्ट्राइक रेट का झुनझुना बजा रहे हैं

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...