Advertisment

Breaking: झारखंड कैबिनेट बैठक की बदली डेट, जानिए अब कब होगी

रांची. सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन यह बैठक अब कल यानी 14 अक्टूबर को होगी। इसको लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा औपचारिक सूचना जारी की गई है। बैठक का आयोजन रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में अपराह्न 3:00 बजे से होगा।

झारखंड कैबिनेट बैठक की अधिसूचना जारी

राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘रांची-मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार, दिनांक 14 अक्टूबर को अपराह्न 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन )स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। पहले यह बैठक 16 अक्टूबर को होने वाली थी।’

 इससे पहले 24 सितंबर को हुई थी झारखंड कैबिनेट की बैठक

इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 24 सितंबर को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें 27 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। सहायक पुलिसकर्मियों को 1 साल का सेवा विस्तार किया गया था। सारंडा को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किया गया था।

वहीं रांची में नया पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाने की मंजूरी दी गई थी। 97 करोड़ की लागत से यह कॉलेज बनेगा। साथ ही कस्तूरबा गांधी विद्यालय के कर्मियों के भत्ते में वृद्धि को भी मंजूरी दी गई थी। एजेंसियों के संचालन नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई थी।

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...

Bihar Health Update: पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। अब एक ही छत के...