Advertisement
Advertisement

लगातार हो रही बारिश से किसानों को हो रहा है भारी नुकसान, मंत्री बदल पत्रलेख से की मुआवजे की मांग

हजारीबागः जिले के कृषि बाहुल्य क्षेत्र ईचाक, पदमा दारू, कटकमसांडी, बड़कागांव सहित अन्य प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं सैंकड़ों से भी अधिक एकड़ कृषि भूमि पर आलू, टमाटर सहित अन्य फसल लगाने वाले किसानों को लाखों रुपए की क्षति हो गई। किसान जहां एक ओर बारिश के अभाव में धान की खेती नहीं कर सके।

खेतों में बिचड़ा सुख गया। इसकी भरपाई के लिए आलू का फसल लगाया। इसके लिए महाजन और बैंक से लाखों रुपए कर्ज लेकर खेतों में आलू लगाया। पर प्रकृति ने किसानों को कमर तोड़ कर रख दिया। किसान ने जिस खेत में आलू लगाया है। उस खेत में जल जमाव से अब किसानों के सपने टूटने लगे हैं।

आलू लगाने के पूर्व किसानों ने कई सपने संजोये थे। पर सब पर प्रकृति की दोहरी मार पानी फेर दिया। कैसे पढ़ेंगे बच्चे, कैसे होगी बेटियों कि शादियां, कैसे बनेंगे सपनों के घर, किसान काफी चिंतित है। प्रकृति ने भी किसानों कि समस्याओं से अपना मुंह फेर लिया। इस कारण किसानों ने कृषि मंत्री बदल पत्रलेख से मुआवजे की मांग की है.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...