2 बेटों के साथ पिता ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

गोपालगंज : गोपालगंज में दो बेटों के साथ पिता ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना आज शुक्रवार बरौली थाना क्षेत्र के नवादा चंदन टोला के समीप छपरा-थावे रेलखंड की है। मृतक का नाम राम सूरत महतो, पुत्र दीपक महतो और पुत्र सचिन महतो है। तीनों मृतक बरौली थाना के नवादा चांद टोला गाव के निवासी है।

बताया जाता है कि नवादा चांद टोला गांव निवासी रामसूरत महतो की पुत्री सुभावती देवी वर्षो से बीमार थी। बीते कल यानी गुरुवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद रामसूरत महतो अपने बेटे दीपक महतो व सचिन महतो के साथ आज सुबह रेलवे ट्रैक पर आकर लेट गए और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घर में बेटी का शव पड़ा है। वहीं रेलवे ट्रैक पर तीन पिता और दोनो पुत्र का शव छत विच्छित आस्था में घंटों पड़ा रहा। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस व रेल पुलिस ने शव के कई टुकड़ों में इकठ्ठा कर फॉरेंसिक जांच के लिए ले गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, राम सूरत की बेटी सुभावती बहुत दिनों से बीमार चल रही थी। कल उसकी मौत हो गई। इस घटना से बेटी के पिता राम सूरत का मानसिक संतुलन बिगड़ गया जिससे अपने दोनों बेटों के साथ आत्महत्या कर लिया। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि राम सूरत बोलते थे कि जिस दिन उनकी बेटी की मौत हो जाएगी। उस दिन सभी परिवार के लोग ट्रेन से काटकर आत्महत्या कर लेंगे। बहरहाल, ये आत्महत्या है या दुर्घटना पुलिस दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...