फातिमा खान ने CM Yogi को 10 दिन में टपकाने की दी धमकी, मुंबई में गिरफ्तार

डिजीटल डेस्क : फातिमा खान ने CM Yogi को दी थी जान से मारने की धमकी, मुंबई में गिरफ्तार। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकाने के मामले की जांच में लगातार परेशान मुंबई पुलिस ने इस बार नई धमकी ने परेशानी बढ़ी दी थी।

इस बार मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में एक महिला ने धमकी भरा फोन किया औऱ वह भी उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ को पद से इस्तीफा ना देने पर टपका देने यानी जान से मारने के लिए।

आनन-फानन में हरकत में आई मुंबई पुलिस ने इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर धमकी देने वाली 24 वर्षियी फातिमा खान को गिरफ्तार कर लिया है।

ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके की है यह फातिमा खान…

उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ को पद से इस्तीफा ना देने पर जान से मारने की धमकी देने वाली फातिमा खान की तत्काल जांच में जो पृष्ठभूमि मिली है, वह भी पुलिस को चौंका रही है। फिलहाल, फातिमा से पूछताछ जारी हैं एवं उसके परिवारवालों से लेकर उसके मिलने-जुलने वालों से भी फातिमा का पूरा ब्योरा खंगालने का काम जारी है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीया फातिमा खान अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती है। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। फातिमा ने इनफॉरमेशन टेक्नालॉजी में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

फातिमा के बारे में मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सिर्फ इतना बताया है कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

फातिमा खान की धमकी वाले बोल – …करेंगे बाबा सिद्दीकी जैसा हाल…

उत्तर प्रदेश के CM Yogi आदित्यनाथ को धमकी देने के लिए मुंबई का ठिकाना चुनना और मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को धमकाने के लिए चुनना, आदि विषयों पर भी जांच शुरू हो गई है। गिरफ्तार फातिमा ने बीते शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम को फोन करके CM Yogi योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी दी।

फातिमा ने Yogi आदित्यनाथ से CM के पद से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा था कि नहीं मानने पर ‘…करेंगे बाबा सिद्दीकी जैसा हाल…’।

मुंबई शहर पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात नंबर से यह धमकी वाला संदेश आया था। इस संदेश में कहा गया कि अगर CM Yogi आदित्यनाथ 10 दिन के अंदर सीएम पद से इस्तीफा नहीं देते हैं, तो उन्हें एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

यूपी पुलिस के संपर्क में भी है मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए तय हैं CM Yogi के दौरे, हाई अलर्ट

महाराष्ट्र पुलिस ने पूरे प्रकरण की विस्तृत की जानकारी यूपी पुलिस से साझा की है। मामले की जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस अलर्ट पर है, क्योंकि CM Yogi आदित्यनाथ 20 नवंबर को होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करने महाराष्ट्र के दौरे पर जाने वाले हैं।

उनके चुनाव प्रचार के कार्यक्रम अभी तय हो रहे हैं और जल्द ही भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों की ओर से CM Yogi के प्रचार कार्यक्रमों की घोषणा होनी है।

बता दें कि मुंबई में हाल ही में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया था। अब CM Yogi आदित्यनाथ को जो धमकी दी गई है, उसमें भी बाबा सिद्दीकी जैसा हाल करने की बात कही गई है।

ताजा प्रकरण के बाद से, मुंबई और यूपी पुलिस दोनों ही CM Yogi आदित्यनाथ की सुरक्षा और कार्यक्रमों को लेकर हाई-अलर्ट पर हैं।

फाइल फोटो
फाइल फोटो

पहले भी यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ को मिल चुकी हैं जानलेवा धमकियां….

बता दें कि CM Yogi आदित्यनाथ को धमकी मिलने का यह पहला मामला नहीं है। CM Yogi को पहले भी कई बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के CM Yogi को सोशल मीडिया के जरिए कई बार धमकियां दी जा चुकी हैं।

इसी साल बीते मार्च महीने में लखनऊ स्थित नियंत्रण कक्ष सुरक्षा मुख्यालय में रात में फोन करके CM Yogi आदित्यनाथ को को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। उससे पहले बीते दिसंबर 2023 में भी CM Yogi आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Related Articles

Video thumbnail
मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए गुड न्यूज, आधार सीडिंग के लिए नहीं जाना होगा बैंक
01:20
Video thumbnail
रात 08 बजे की बड़ी ख़बरें | Jharkhand News | Today News | News@22SCOPE Big News | (26-04-2025)
05:59
Video thumbnail
केन्द्रीय मंत्री संजय ने मंत्री सुदिव्य सोनू के बयान पर प्रतिक्रिया देते रख दी बर्खास्त करने की मांग
04:00
Video thumbnail
हजारीबाग में Pahalgam Terror Attack के विरोध में सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद | Jharkhand | 22Scope
02:33
Video thumbnail
Ranchi Breaking : रांची के इटकी थाना क्षेत्र में गोलीबारी....
02:14
Video thumbnail
सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप मामले में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव ने सरकार को बताया तानाशाही! #shorts
00:16
Video thumbnail
सिरमटोली सरना स्थल रैंप विवाद पर अब होगा उलगुलान, सीएम हेमंत को दे दी चेतावनी
07:17
Video thumbnail
सिरोमटोली फ़्लाईओवर पर एक तरफ युद्धस्तर पर काम दूसरी तरफ बन रही रणनीति
04:58
Video thumbnail
आतंकी गोली से पर नेता मंत्री बोली से ही मार रहे लोगों को कहते बाबूलाल का हेमंत सरकार पर निशाना
03:55
Video thumbnail
मंईयां सम्मान की राशि से वंचित महिलाओं की स्थिति अब होगी स्पष्ट, सूची होगी जारी | News 22Scope |
05:10
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
460,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -