Bhojpur: लहरपा कांड सरकार की नाकामी, तेजस्वी ने राजद के कार्यकर्ताओं से की अपील…

Bhojpur: भोजपुर के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में शादी समारोह के दौरान दो गुटों के बीच हुए गोलीबारी में तीन लोगों की मौत अब राजनीतिक रूप लेने लगी है। घटा के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लहरपा पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी लहरपा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने बिहार सरकार पर जम कर हमला भी किया।

तेजस्वी ने बिहार में गिरती कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की सरकार पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि यह हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सत्ता के संरक्षण में पल रहे सामंती और आपराधिक तत्वों की करतूत है। नीतीश सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। मुख्यमंत्री और उनके दोनों उपमुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।

यह भी पढ़ें – Pahalgam Attack के लिए PM दोषी, पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP Singh ने नीतीश कुमार को कहा….

 नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में आम जनता की जान की कोई कीमत नहीं बची है। लहरपा गांव की इस घटना ने साबित कर दिया कि नीतीश सरकार के राज में न तो ग़रीब सुरक्षित है और न ही न्याय की कोई उम्मीद। हम इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, और मुख्य आरोपी की 10 दिनों के अंदर तत्काल गिरफ्तार किया जाए अन्यथा भोजपुर जिले में बड़ा आंदोलन होगा। Bhojpur Bhojpur Bhojpur Bhojpur Bhojpur Bhojpur

यह भी पढ़ें – Opposition के नेता बस आग लगा रहे हैं, लहरपा कांड पर एमएलसी ने कहा…

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राष्ट्रीय जनता दल इस मुद्दे को विधानसभा में पुरजोर तरीके से उठाएगा और बिहार की जनता के लिए न्याय की लड़ाई को और तेज करेगा। राष्ट्रीय जनता दल बिहार की जनता से अपील करता है कि वह इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हो और सत्ता के दुरुपयोग के विरुद्ध आवाज बुलंद करे। तेजस्वी यादव के साथ राजद के भोजपुर जिलाध्यक्ष वीरबल यादव, जिला प्रभारी शिवचंद्र राम, जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह उर्फ लोहिया, शाहपुर विधायक राहुल तिवारी, पूर्व विधायक अनवर आलम, प्रमुख मुकेश सिंह यादव, फूलवंती देवी, पूर्व विधायक विजयेंद्र यादव, अरुण यादव, प्रवक्ता आलोक रंजन, ई रवि आनंद, अमित ठाकुर सहित कई लोग लहरपा पहुंचे।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें–  STET परीक्षा को लेकर आया बड़ा अपडेट, BSEB अध्यक्ष ने सक्षमता परीक्षा को लेकर भी दी जानकारी…

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...

BCCL Coal Dispatch: कोयले की बढ़ती मांग के बीच BCCL का...

BCCL Coal Dispatch, धनबाद: देश के पावर प्लांटों और थर्मल पावर स्टेशनों में कोयले की बढ़ती मांग को देखते हुए भारत कोकिंग कोल लिमिटेड...