गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया फतुहा, 3 लोगों की मौत

फतुहा : पटना जिला के फतुहा से एक बड़ी खबर आ रही है। फतुहा थाना के सुरगापर गांव में गुरुवार की देर रात दूध के बकाए रुपए की विवाद में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुरगापर निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र प्रदीप कुमार (35), कौलू यादव के पुत्र शैलेश कुमार (40) एवं स्व. भिखारी सिंह के पुत्र जय सिंह (50) के रूप में हुई है।

घटना में मिंटुस कुमार (22) गोली लगने से जख्मी है जिसे पटना रेफर किया गया है। बताया जाता है कि एक पक्ष के लोग दूध के बकाए रुपए की मांग को लेकर दूसरे पक्ष के यहां गए थे। बातचीत में विवाद बढ़ा और नौबत गोलीबारी तक पहुंच गई। हालांकि विवाद को लेकर पंचायत होनी थी। इसके पूर्व ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से असलहे की इंतजाम की सूचना ग्रामीणों को थी।

सूचना पर डीएसपी सियाराम यादव आसपास के कई थानों की पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचे और देर रात ही लाशों को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना का कारण जमीनी विवाद से भी इंकार नहीं किया जा सकता। डीएसपी घटना के कारणों की बारीकी से पड़ताल कर रहे हैं। घटना की खबर से इलाके में दहशत कायम हो गई है।

शुभभ तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...