फतुहा जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, दो देशी कट्टा और एक तलवार बरामद

फतुहा जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, दो देशी कट्टा और एक तलवार बरामद

पटना : फतुहा थाना अंतर्गत ग्राम रसूलपुर में दो भाइयों के मध्य जमीनी विवाद को लेकर उत्पन्न आपसी रंजिश के क्रम में एक महिला की उसके ही भतीजे द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की खबर है। वहीं इस घटना में 02 अन्य व्यक्तियों के घायल होने की भी सूचना है।

सूचना पर पहुँची पुलिस, घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के क्रम में 01 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

पुलिस ने दो देशी कट्टा और एक तलवार बरामद किया

मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री कुंदन कुमार पुलिस, अधीक्षक ग्रामीण, पटना द्वारा घटनास्थल का सुक्ष्म निरीक्षण किया गया है । घटनास्थल से 02 देशी कट्टा एवं 01 तलवार बरामद करते हुए जब्त किया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी जारी

उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे़ :  RLM में बड़ा फेरबदल, आलोक सिंह बने नये प्रदेश अध्यक्ष

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन! ताइक्वांडो में...

Bihar Taekwondo Competition: बिहार के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल विद्यालय बालक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने...

Giridih Festival Traffic Plan: त्योहारों पर गिरिडीह में ट्रैफिक प्लान लागू,...

Giridih Festival Traffic Plan: आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन अलर्ट है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,...