Fearless Coal Mafia : अज्ञात वाहन ने निरसा गश्तीदल जीप को मारी टक्कर, 5 पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल

Fearless Coal Mafia – अज्ञात वाहन ने निरसा गश्तीदल जीप को मारी टक्कर,गश्तीदल इंचार्ज

एएसआई बिनोद सिंह समेत 5 पुलिस कर्मी गम्भीर रूप से घायल, असर्फी अस्पताल के ICU में भर्ती

धनबाद के निरसा इलाके में कोयला तस्करों के मनोबल सातवें आसमान पर है ।

ताजा उदाहरण बीती रात देखने को मिला जब निरसा थाने की पुलिस रात्रि गश्ती के लिये निकली थी।

सूत्रों के मुताबिक शासनबेरिया के निकट जीटी रोड NH 2 पर कोयला लोड वाहन का पीछा करने के दौरान एक अन्य

वाहन ने पेट्रिलिंग टीम के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे गश्तीदल इंचार्ज एएसआई बिनोद सिंह समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घटना मध्य रात्रि बाद कि बताई जाती है ।

सूत्र के अनुसार घटना के बाद घायल एएसआई बिनोद सिंह समेत सभी लोगों को धनबाद असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया

गया है जहां ICU में उनका इलाज चल रहा है।

मीडिया कर्मियों को घायल पुलिस कर्मियों के निकट जाने की अनुमति नही है।

इस बाबत आधिकारिक जानकारी के लिए प्रभारी DSP एवं ग्रामीण एसपी से संपर्क किया गया

लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नही किया।

Report : Raj Kumar Jaiswal

 

Dhanbad Police Vehicle Accident: छापेमारी के बाद लौट रही हजारीबाग पुलिस...

Dhanbad Police Vehicle Accident: मंगलवार सुबह झारखंड के धनबाद ज़िले में नेशनल हाईवे-19 पर एक सड़क हादसे में हजारीबाग के एक पुलिस कॉन्स्टेबल की...

सहयोग कार्यक्रम : जनसेवा को नई दिशा दे रहे मुख्यमंत्री सम्राट

पटना/वैशाली : वैशाली जिला स्थित लालंगज के रहने वाले रंजीत कुमार के जमीन का दो जगह रसीद कट रहा था। अनुमंडल स्तर पर उनकी...

Himanshu Singh Murder Case: क्या अब खुलेगा हिमांशु सिंह हत्याकांड का...

Himanshu Singh Murder Case: जमशेदपुर में चर्चित हिमांशु सिंह मर्डर केस में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। मामले में नामजद आखिरी फरार आरोपी...