अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो भाइयों की मौत

छपराः छपरा-गड़खा मुख्यमार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार दो भाइयों की मौत हो गई। मरने वालों में एक की पहचान किसान सलाहकार के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क के समीप महमदा गांव के पास की है जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक पर सवार मीनापुर खार्दहा निवासी किसान सलाहकार अनिल मांझी और उनके चचेरे भाई प्रभु कुमार मांझी बाइक सहित कुछ दूरी पर सड़क पर गिर पड़े। बाइकसवार अनिल मांझी की मौत मौके पर ही हो गई जबकि प्रभु कुमार मांझी की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। अज्ञात वाहन घटना को अंजाम देकर भाग गया।

रिपोर्ट-रंजीत

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Agriculture Development 2030: कृषि से लेकर उच्च शिक्षा तक बिहार...

Bihar Agriculture Development 2030: बिहार के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता...

बिहार में सरकारी कामकाज की बदलेगी कार्यशैली? वित्तीय प्रबंधन पर अधिकारियों...

पटना: बिहार में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और वित्तीय प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए सरकारी विभागों में कार्यशैली सुधारने पर जोर...

Bihar Cyber Crime Training Workshop: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ ऑनलाइन...

Bihar Cyber Crime Training Workshop, पटना: बिहार में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब अनुसंधान की गुणवत्ता सुधारने...