बेखौफ अपराधियों ने पत्रकार पर किया जानलेवा हमला

बिहटा (पटना) : बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ा हुआ है इसकी एक और बानगी

बिहटा में देखने को मिली. राजधानी पटना से सटे बिहटा में बेखौफ अपराधियों ने

एक पत्रकार पर जानलेवा हमला किया. लेकिन अच्छी बात ये रही कि पत्रकार की जान बच गई.

हालांकि अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें बुरी तरह से जख्मी कर दिया.

आनन-फानन में पत्रकार रवि शंकर को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है

जहां उनका उलाज चल रहा है. पत्रकार रवि शंकर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है.

रवि एक दैनिक अखबार में संवाददाता हैं. घटना बिहटा थाना क्षेत्र के अमर गांव के पास का है.

ravi 22Scope News

बेखौफ अपराधियों ने की पत्रकार पर तोबड़तोड़ फायरिंग

रवि शंकर एक बर्थ डे पार्टी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनको गोली मार दी.

रवि पर तोबड़तोड़ पांच से छह राउंड फायरिंग की गई.

एक गोली रवि की जांघ में लगी और एक गोली शरीर को छूते हुए निकल गई. बांकी फायर खाली गया.

दो की संख्या में अपराधियों ने किया हमला

रवि के अनुसार दो की संख्या में बाइक सवार अपराधी थे, जो पहले से घात लगाए बैठे थे. वो अचानक सामने आए और फायरिंग शुरू कर दी. अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे और दो की संख्या में थे. हेलमेट पहनने के कारण रवि अपराधियों को पहचान नहीं सके. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी फरार हो गए. अमर गांव और आसपास के इलाकों में उस वक्त पुलिस की गश्ती नहीं थी. माना जा रहा है कि इसी वजह से अपराधियों ने पत्रकार पर हमले के लिए चुना.

बेखौफ अपराधियों: जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन चल रही है. हालांकि पुलिस को अबतक अपराधियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है.पत्रकार पर जानलेवा हमले की वजह का भी अबतक खुलासा नहीं हो पाया है.

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...