Advertisment

Rohtas में बेख़ौफ़ अपराधियों ने पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मी पर चलाई गोली, 1 घायल

Rohtas : रोहतास में अब आम तो आम पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला रोहतास के दरिगांव की है जहां अपराधियों ने पुलिस को ही गोली मार दी। घटना गुरुवार देर रात की है जब अपराधियों ने पेट्रोलिंग कर रहे एक पुलिसकर्मी को गोली मार दी। घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। मामले की पुष्टि एसपी विनीत कुमार ने की और बताया कि तीन अपराधी बाइक से हथियार लहराते जा रहे थे। पेट्रोलिंग कर बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो अपराधियों ने गोली चला दी।

गोलीबारी में बाइक सवार एक पुलिसकर्मी के हाथ में गोली लगी है। घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। एसपी ने बताया कि सासाराम एसडीपीओ दिलीप उम्र के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं घायल पुलिसकर्मी सिंधु कुमार महतो ने बताया कि घटना घनकी जामुन के समीप की है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Muzaffarpur में अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली, हुआ घायल

रोहतास से सलाउद्दीन की रिपोर्ट

ROHTAS ROHTAS

Highlights

Jharkhand Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर CM का बड़ा ऐलान: झारखंड...

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मुख्यमंत्री ने युवाओं, परीक्षा व्यवस्था, रोजगार, किसानों और जल जंगल जमीन को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।Jharkhand Independence Day...

YouTube Monetization Rules 2027: नए Creators के लिए दोगुना Watch Time...

YouTube के नये Monetization Rules में नए Creators के लिए वॉच टाइम और Shorts Views की शर्तें कड़ी होने की बात कही गयी है।...

Rice Price Hike: मानसून की बेरुखी से बढ़ी धान की कीमत,...

कम बारिश से धान की आवक कमजोर होने के कारण रांची में चावल की कीमतों पर असर पड़ा है। कतरनी चावल 58 रुपये किलो...