Advertisment

बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली

गोपालगंज : गोपालगंज में बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने जहां स्कॉर्पियो की सर्विसिंग करा रहे एक व्यक्ति को गोली मार दी। वहीं अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना भोरे थाना के खजुरहा गांव की है। घायल का नाम अरबिंद कुमार सिंह है। यह भोरे थाना के नोनिया छापर गांव के निवासी है। बताया जाता है कि घायल अरबिंद कुमार सिंह राजद नेत्री सुनीता कुशवाहा के चचेरे भाई व भोरे के मशहूर व्यवसायी रामाश्रय सिंह के रिश्तेदार है।

जानकारी के मुताबिक, अरबिंद कुमार सिंह भोरे थाना के खजुरहा स्थित गैरेज पर अपनी स्कॉर्पियो की सर्विसिंग करा रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के मदद से घायल को रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया।

इस घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची भोरे पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक कारतूस बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में हथुआ एसडीपीओ मोहन गुप्त ने फोन से बात करने पर बताया कि एक व्यकि को अपराधियों ने गोली मारा है। घटनास्थल से खोखा और एक कारतूस बरामद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

सुशील कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Tax Settlement Scheme: झारखंड में Tax Settlement Scheme की तैयारी, 3732...

 झारखंड सरकार पुराने जीएसटी, वैट और अन्य कर विवादों के समाधान के लिए नई कर समाधान योजना ला रही है। 3732 करोड़ रुपये बकाया...

JAC Certificate Correction: जैक प्रमाणपत्र Correction का मौका, नाम-जन्मतिथि समेत गलतियां...

जैक ने मैट्रिक और इंटर प्रमाणपत्रों में नाम, जन्मतिथि और माता-पिता के नाम में सुधार का मौका दिया है। आवेदन की अंतिम तारीख 30...

Jharkhand Weather : झारखंड में 19 अगस्त तक भारी बारिश का...

झारखंड में 19 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। रांची समेत कई जिलों में वज्रपात और तेज हवा की संभावना...