पटना सिटी : पटना सिटी के पहाड़ी के पास बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद मौके अपराधी फरार हो गया. इस घटना में एक बिजनेसमैन की भी मौत हो गई है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बिजनेसमैन की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है. मृतक बिजनेसमैन का नाम सुनील कुमार और दूसरे व्यक्ति का नाम मस्तु वर्मा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है दोनों को गोली लगने के बाद परिजनों ने आनन-फानन में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक की पत्नी ने सारी घटना की जानकारी दी. वहीं थानाध्यक्ष का कहना है कि पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगी.
रिपोर्ट: उमेश चौबे
झाऱखंड से बिजली तार की चोरी में पड़ोसी राज्य के संगठित अपराधियों का हाथ

















