Crime : बेखौफ अपराधियों ने कोर्ट के ताईद की गोली मारकर की हत्या की

गोपालगंज : गोपालगंज में बेखौफ अपराधियों ने कोर्ट के ताईद को गोली मार दिया। गोली लगने से ताईद की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना के बंजारी चौक के समीप की है। मृतक का नाम सुजीत कुशवाहा है। यह नगर थाना के बंजारी गांव के निवासी हृदय कुशवाहा का पुत्र था। मृतक सुजीत कुशवाहा वकील राजेश तिवारी के ताईद थे।

सुजीत कुशवाहा आज तड़के अपने घर से कोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने उसके ऊपर

गोलियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गोली लगने से सुजीत कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सुजीत कुशवाहा को सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में में

भर्ती कराया जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शहर के मौनिया चौक को जाम कर दिया साथ ही प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और हंगामा करने लगे। वहीं जाम की सूचना पर सदर एसडीपीओ मौके पर पहुंच कर जल्द से जल्द करवाई करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। इस मामले में सदर एसडीपीओ प्रांजल कुमार ने बताया कि हत्याकांड को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक एसआईटी टीम का गठन किया गया है। मामले की जांच कर जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Dhanbad News: निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद धनबाद प्रशासन रेस...

Dhanbad News: भारत निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि झारखंड में 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी...

बिहार में बैंकिंग सेक्टर के ढीले रवैये पर वित्त विभाग सख्त,...

पटना : बिहार उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के बैंकों के प्रदर्शन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति की अनुसंशाओं पर...

नियमित नियुक्ति प्रक्रिया के तहत PCDO पद पर चयनित 15 अभ्यर्थियों...

पटना : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य भंडार निगम में लगभग 68 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद...

रिशु श्री मामला : SVU की बड़ी कार्रवाई, IAS पदाधिकारी व...

पटना : राजधानी पटना से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना में रिशु श्री मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की...

विक्रमशिला सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन चालू रहेगा

भागलपुर : विक्रमशिला सेतु के संबंध में पथ निर्माण विभाग बिहार के प्रबंध निदेशक ने बताया कि तीन मई के मध्यरात्रि में P2-P3 Span...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img