ताईद सुजीत हत्याकांड का खुलासा, 3 अपराधी गिरफ्तार

गोपालगंज : गोपालगंज पुलिस ने बीते 11 जनवरी को नगर थाना के बंजारी मोड़ पर हुए कोर्ट के ताईद सुजीत कुमार कुशवाहा हत्याकांड का खुलासा कर लिया है। वहीं इस हत्या मामले में तीन अपराधी मुकेश कुशवाहा उर्फ मुकेश भगत, भूषण उर्फ चंद्रभूषण भगत और सीटू उर्फ नबाब मिया को पुलिस ने हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मुकेश कुशवाहा उर्फ मुकेश भगत और भूषण उर्फ चंद्रभूषण दोनों नगर थाना के बंजारी के रहने वाले है। जबकि सीटू उर्फ नबाब मिया ऊंचकागांव थाना के बरागछिया गाव का निवासी है।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक, एक हेलमेट और छह मोबाइल भी बरामद किया है। इस मामले में एसपी सवर्ण प्रभात ने बताया कि बीते 11 तारीख को कोर्ट के ताईद सुजीत कुमार कुशवाह की हत्या अज्ञात अपराधियो के द्वारा कर दी गयी थी। इस हत्या के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था।एसआईटी टीम ने मानवीय अनुसंधान और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से घटना में शामिल तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो शार्प शूटर के पास से दो देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल भी बरामद किया गया है। इस घटना में शामिल बाकी अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

एसपी ने कहा कि इस हत्या का कारण पुराना विवाद है। मृतक सुजीत कुमार कुशवाहा एक हत्या के केस में गवाह था। शार्प शूटर मुकेश कुशवाहा और अपराधी योगिंदर पड़ित से पुराना विवाद था।जिसके वजह से मुकेश कुशवाहा और योगेन्द्र पड़ित ने योजना बद्ध से एक शार्प शूटर को हायर कर इसकी हत्या करने की साजिश रची थी। जो शार्प शूटर है वह ऊंचकागांव थाना के सीटू उर्फ नबाब मियां है उसको 50 हजार रुपए में हायर किया गया था। गिरफ्तार तीनों अपराधियों का लंबा चौड़ा इतिहास रहा है। एसपी ने कहा कि एसआईटी में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को 20 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।

सुशील श्रीवास्तव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...

Jharkhand High Court: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के 20 अभ्यर्थियों की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा से जुड़ी याचिका पर जेएसएससी को 20 अभ्यर्थियों की सीट सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई...