बेखौफ अपराधियों ने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मरने से पहले बताया इसका नाम

सीवान : सीवान में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार को डीलर सह भाजपा नेता जनार्धन सिंह को दरवाजे पर जाकर गोलियों से छलनी कर दिया. जहां इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इस मामले पर एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें मरने से पहले अपराधियों का नाम बताया है. जिसने उनको गोली मारी है.

मृत्यु से पहले भाजपा नेता जनार्धन सिंह ने साफ कर दिया है कि उनकी हत्या किसने की है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल गांव के ही कन्हैया सिंह का लड़का दिलीप सिंह, ध्रुप सिंह और हरिहरपुर निवासी संतोष सिंह हैं. जिन्होंने मुझे गोली मारी है. देखना होगा कि इस मामले में पुलिस के द्वारा किस तरह की कार्रवाई की जाती है.

बता दें कि जामो थाना क्षेत्र के सुता गांव में दिनदहाड़े अपराधियों ने डीलर जनार्धन सिंह को गोली मार दिया था. घटना बुधवार सुबह की है. वीडियो में बताए गए के अनुसार तीन की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद वह भागने में कामयाब हो गए. हालांकि इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी अपराधी गोली मारने के बाद बाइक पर सवार होकर कैसे भागने में कामयाब हुए.

रिपोर्ट : विजय

lady doctor archana sharma suicide case- भाजपा नेता हिरासत में, Medical protection act लागू करने की उठी मांग

भाजपा नेताओं ने देवकमल अस्पताल जाकर जाना मॉब लिंचिंग पीड़िता का हाल

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...