बेखौफ बदमाशों ने व्यक्ति का तोड़ा घर, Video Viral

बेतिया : खबर बेतिया से है जहां बेखौफ बदमाशों ने एक घर में लूटपाट की है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि 20 की संख्या में बदमाशों ने दरवाजे पर आज धमके और बदमाशों द्वारा दरवाजा खोलने को कहा गया लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। बदमाशों ने घन और हथौड़े से दीवार और दरवाजे को तोड़ दिया गया। बदमाशों ने घर के अंदर प्रवेश किए और घर में फंखा और सारा सामान लूट लिए गए। दीवार और दरवाजा तोड़ने का वीडियो किसी ने बना लिया। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है।

बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े किस तरह से दरवाजे और दीवार को तोड़ रहे हैं। घटना नगर थाना क्षेत्र के संतघाट चौक के पास की है, जहां बदमाशों ने घटना को अनजान दिया है। वहीं पीड़ित परिवार थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस तरह से इस कड़ाके की ठंड में लोगों का घर बदमाशों द्वारा तोड़ दिया गया। यह कहीं ना कहीं पुलिस का भय बदमाशों में नहीं दिख रहा है। पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाशों द्वारा घर में रखा सारा सामान लूट लिया गया। वहीं बदमाश हथियार से लैस थे। हथियार के बल पर घटना को अंजाम दिया गया है। बदमाशों ने पूरे घर को छतिग्रस्त किया और घर में भी लूटपाट हुई।

यह भी पढ़े : कट्टा लहराते दो युवकों का Video हुआ Viral, हिरासत में एक युवक

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...