लौरिया में महिला कर्मचारी की पिटाई, Video सोशल मीडिया पर Viral

बेतिया : खबर बेतिया से हैं जहां लौरिया के बंदोबस्त कार्यालय शिविर में तैनात एक महिला कर्मचारी की भूमिहीन महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी। महिला कर्मचारी निधि पांडे बंदोबस्त कार्यालय शिविर में काननुगो पद पर तैनात हैं।पटना से तीन अधिकारियों की सदस्य टीम लौरिया पहुंची थी और अधिकारियों के सामने ही महिलाओं ने महिला कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी।

Goal 6 22Scope News

पटना से एक टीम सर्वे कार्यालय जांच करने आई थी

मिली जानकारी के अनुसार, कटैया पंचायत के बारवा शेख गांव में खाता 123, खेसरा 329, रकबा 40 एकड़ और 50 डिसमिल जमीन है। इस खेसरा में स्व सत्यनारायण राय के नाम पर भी अधिक जमीन है। इधर, 2001 में सरकार ने स्व. सत्यनारायण राय से इसी जमीन में से खरीदकर 40 भूमिहीनों को जमीन मुहैया कराया था। करीब 67 लोग भी इस जमीन पर अपना जमाबंदी दिखा रहा है। 67 लोगों ने पटना राज्य अभिलेखागार विभाग को आवेदन दिया था कि उस जमीन पर हमारा पूर्व से कब्जा है और सर्वे टीम ने इस जमीन को एक व्यक्ति के नाम पर कर दिया गया है। इसी को लेकर मंगलवार को पटना से एक टीम सर्वे कार्यालय जांच करने आई थी।

लौरिया थाना के पुलिस कैंप कर रही है

इधर पटना से आए अनुदेशक राज्य अभिलेखागार पंकज कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, विशेष सर्वे बंदोबस्त पदाधिकारी कुमार गौरव के साथ विशेष सर्वेक्षण कानूनगो निधि पांडेय के साथ विवादित जमीन पर जांच और पूछताछ चल रहा था। इधर, करीब पांच दर्जन से अधिक महिला पुरुष रैयत पटना से आई टीम से सर्वे में हुई अनियमितता के बारे में बता रहे थे। तभी बातकनी में मामला बढ़ गया। लोग आक्रोशित हो गए और बवाल काटने लगे। जानकारी मिलते ही नरकटियागंज एसडीएम सूर्यप्रकाश गुप्ता, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी प्रमोद कुमार और सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी फिरोज एकबाल बृजबिहारी कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। लौरिया थाना के पुलिस कैंप कर रही है।

यह भी देखें :

इसकी जांच कर रही है पुलिस 

एसडीएम ने कहा कि जब पटना से टीम आई है जांच कर रही थी। यदि कहीं कोई किसी से गलती हो गई हो या शिकायत कर्ता का आरोप सही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं था। इसी का जांच करने पटना से टीम आई है, लेकिन महिला कानूनगो के साथ मारपीट या उसके ऊपर वार करना बहुत गलत है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : पत्नी से परेशान मो. इमरान ने अफसरों से लगाई न्याय की गुहार…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img