महिला यूट्यूबर ने Pawan Singh के खिलाफ पटना में FIR दर्ज कराया

पटना : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार व काराकाट लोकसभा सीट से 2024 के प्रत्याशी  Pawan Singh से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पटना में फिल्म अभिनेता पवन सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी देने का केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार, एक महिला यूट्यूबर ने पटना के कदमकुआं थाना में पवन सिंह के खिलाफ हत्या की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पटना की कदमकुआं थाने की पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला पत्नी ज्योति सिंह के विवाद से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, महिला यूट्यूबर ने जान से मारने का धमकी का आरोप लगाते हुए मंगलवार यानी 24 सितंबर को कदमकुआं थाने में आवेदन दिया था। जिसके बाद बीते बुधवार यानि 25 सितंबर को पवन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : एक बार फिर से हार गए Pawan Singh

यह भी देखें :

https://youtube.com/22scope

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर...