बच्चों के विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर चलीं लाठियां, 3 घायल

बेतिया : बेतिया के नौतन से है जहां थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ पंचायत के ब्रह्म टोला वार्ड नंबर-1 में पूर्व की जमीनी विवाद व बच्चों के झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले है। जिसमें एक पक्ष के शिवनाथ यादव, ओमप्रकाश यादव और दूसरे पक्ष से एक महिला घायल हो गई। मारपीट की सूचना पर दल-बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने सभी घायलो को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में भर्ती कराया।

आपको बता दें कि शिवनाथ यादवकी नाज़ुक स्तिथि को देखते हुए डॉक्टर ने बेहतर इजाल के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। वहीं दोनों पक्षों से एक एक को हिरासत में लेकर पूछताछ व कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : सरकारी ग्रामीण रोड निर्माण को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, कई लोग घायल

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: इंडोनेशिया में वनतारा की बड़ी पहल, वन्यजीवों...

Vantara Indonesia Wildlife Conservation: भारत के वनतारा ने इंडोनेशिया सरकार के साथ वन्यजीव स्वास्थ्य और संरक्षण को लेकर एक बड़ी साझेदारी की है। इस...

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...