गया : बिहार के गया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। महारानी कंपनी की चार बसे में आग लग गई है, जहां धू-धूकर सभी बसें जल गई। यह आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि किसी यात्री ने सिगरेट पीकर वहां फेंक दिया था। जिसके कारण कुछ देर के बाद यह आग लगी और एक-एककर चार बसों में आग लग गई। सभी चारों बसे एक साथ खड़ी थी। घटना मंगवलार की देर रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया गया तबतक चार बसें जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि चारों बसों को जलने से करीब एक करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़े : बड़ा हादसा होने से बचा, डेमू पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी अचानक आग
यह भी देखें :
आशीष कुमार की रिपोर्ट







