जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी, एक महिला समेत 6 घायल

औरंगाबाद : औरंगाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है जिसमें दो सगे भाई को गोली लग गई। जिसमें एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के निमा बाजिद गांव की है। घायल अमरेश कुमार पासवान ने बताया कि गांव के ही नागेंद्र पासवान के साथ पूर्व से जमीनी विवाद चली आ रही थी।

इसी दौरान आज नागेंद्र कुमार पासवान ने अपने खेत की जुताई करने गए तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडे और गोलियों से हमला कर दिया। जिसमें दो सगे भाई को गोली लग गई और एक महिला समेत छह लोग खून से लहूलुहान हो गए। इस दौरान गोलियों की तड़डाहट से पूरा गांव गूंज उठा। इधर, आनन-फानन में सभी घायलों की इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Purnia Angan Milan: आंगनबाड़ी केंद्रों पर जुटा समुदाय, पोषण और स्वच्छता...

Purnia Angan Milan: जिले में मंगलवार को बाल विकास परियोजना के तहत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कसबा...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन...

Hemant Soren Bargai Land Case: बड़गाईं अंचल की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ विशेष PMLA...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...