PATNA अग्निकांड में पांचवें मृतक की हुई पहचान, एक महिला की अभी नहीं हुई है शिनाख्त

पटना: पिछले 25 अप्रैल को राजधानी के पटना जंक्शन के समीप पाल और अमृत होटल में हुए भीषण अग्निकांड में मृत पांचवें शख्स की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान तेज प्रताप उर्फ बबलू के रूप में की गई जो मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद का रहने वाला था। मृतक इंडियन रिजर्व बटालियन का जवान बताया जाता है। तेज प्रताप की बहन पटना के ही पीएमसीएच में कार्यरत है और उसकी मां सरपंच है।

तेज प्रताप का मोबाइल घटना के बाद से बंद आ रहा था। पटना पुलिस ने जब मृतक की तस्वीर जारी की उसके बाद तेज प्रताप की पहचान उसकी बहन ने उसके हाथ में बनाए गए टैटू के आधार पर की। मृतक के परिजन आज पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक की बैग के साथ उनकी कई तस्वीरें घटनास्थल से बरामद की है। इस मामले में एक मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।

हालांकि उसके बैग से कुछ तस्वीरें मिली है जिसमें वह पुलिस की वर्दी में दिख रही है। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने की कोशिशें में जुटी हुई है। फिलहाल महिला का शव पीएमसीएच में अगले 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया है।

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- CM नीतीश करेंगे पंचायत अध्यक्ष के साथ वर्चुअल बैठक, चुनाव तैयारी की करेंगे समीक्षा

PATNA PATNA PATNA

PATNA

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...