Advertisment

स्टंटबाजी का Video बनाना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए बाइक से स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंटबाज युवक सुरेंद्र कुमार को उसकी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

मोतिहारी-रक्सौल-छौड़ादानो नहर पथ पर इन दिनों बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है – पुलिस

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मोतिहारी-रक्सौल-छौड़ादानो नहर पथ पर इन दिनों बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है। स्टंटबाजी के दौरान सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी। वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने संबंधित युवक की पहचान कर कार्रवाई की और उसे बाइक समेत पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Motihari Arr 1 1 22Scope News

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि Social Media पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें

पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। ट्रैफिक नियमों के अनुसार, सार्वजनिक सड़कों पर बाइक स्टंट करना दंडनीय अपराध है। इससे न केवल स्टंट करने वाले की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है।

Motihari Arr 2 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाइक से खतरनाक स्टंट करना पड़ा महंगा, 2 युवक गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Sujit Sinha Postmortem: एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पोस्टमार्टम...

Sujit Sinha Postmortem: जामताड़ा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का पोस्टमार्टम सोमवार को तीन सदस्यों वाले मेडिकल बोर्ड की देखरेख...

Dhanbad Barwaadda NH-19 Road Accident: धनबाद के बरवाअड्डा NH-19 पर भीषण...

Dhanbad Barwaadda NH-19 Road Accident: सोमवार शाम धनबाद जिले के बरवाड्डा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-19 पर हुए एक दुखद सड़क हादसे में एक युवक...

JPSC Scam Update: पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते से 7 घंटे पूछताछ,...

14वीं JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में पूर्व चेयरमैन एल. खियांगते से CID ने चौथे दिन करीब 7 घंटे पूछताछ की। जांच में डिजिटल साक्ष्य...