अपने ही जाल में फंसे फाइनेंस एजेंट, पुलिस जांच में मामला आया सामने

मोतिहारी : हरसिद्धि थाना क्षेत्र के ग्राम यादवपुर निवासी राजकुमार पंडित जो चैतन्य फाईनेंस के कलेक्शन एजेन्ट के द्वारा सूचना दिया गया कि संग्रामपुर थानाक्षेत्र के भवानीपुर के आस-पास अपाची एवं स्पेलेन्डर मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा इनका मोबाइल एवं कागजात और 48,290 रुपए से भरा लाल रंग का बैग लूट लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देशानुसर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरेराज के नेतृत्व में पुनि कृष्ण गुप्ता, अंचल निरीक्षक, अरेराज अंचल एवं थानाध्यक्ष संग्रामपुर थाना द्वारा प्राप्त सूचना के सत्यापन के दौरान तकनीकी अनुसंधानोपरांत पाया गया कि फाईनेंस कर्मी द्वारा पैसा से भरा बैग अपनी मौसेरी बहन के घर रख कर लूटी की झूठी कहानी बनाई गई है। जहां से लाल बैग पैसा सहित बरामद किया गया है और उक्त फाईनेंस कर्मी राजकुमार पंडित को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं जांच टीम मे रंजन कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज, पुनि कृष्ण कुमार गुप्ता अंचल निरीक्षक अरेराज अंचल, पुनि धीरज कुमार सिंह थानाध्यक्ष संग्रामपुर थाना, परिपुअनि राहुल कुमार संग्रामपुर थाना, परिपुअनि अलका कुमारी संग्रामपुर थाना, सशस्त्र बल और संग्रामपुर थाना मौजूद थे।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव रंजन की रिपोर्ट

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...

Torian World School: टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में Interact Club की स्थापना,...

 टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची में रोटरी क्लब ऑफ रांची साउथ के सहयोग से इंटरैक्ट क्लब की स्थापना हुई। प्रतीक पांडेय अध्यक्ष और शिवी चौधरी...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy: सुदिव्य कुमार सोनू के बाद कौन?...

Sudivya Kumar Sonu Political Legacy, गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में किसी बड़े नेता के जाने के बाद केवल शोक ही नहीं होता, बल्कि उसके...