नवगछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 4 गिरफ्तार

भागलपुर : नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरीफ थाना क्षेत्र के सुरहा टोला में कुछ लोगों के द्वारा अवैध हथियार का निर्माण किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश अरुण के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

गठित टीम में शामिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष खरिक एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सुरहा टोला निवासी दिनेश शर्मा के घर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया जब पुलिस घर के अंदर प्रवेश की और कमरे की तलाशी ली तो एक लोडेड पिस्टल, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने का उपकरण बरामद हुआ एवं मौके से चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी की है।

गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुंगेर के हजरतगंज निवासी मोहम्मद साबिर (32), मोहम्मद यूसुफ (21), मोहम्मद शाहजहां एवं नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद इम्तिहाज (29) के रूप में की गई है। इधर, गिरफ्तार अपराधियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...