गिरिडीह: 65 लाख घोटाला मामले में पूर्व प्रभारी सहित 4 पर FIR दर्ज, DC के आदेश पर हुई कार्रवाई

गिरिडीह. गावां CHC में एनआरएचएम मद में हुए गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमोहन कुमार, बीपीएम प्रमोद बरनवाल, प्रधान सहायक प्रभात कुमार और प्रभारी के करीबी कोडरमा के सतगावां निवासी दिनेश चौधरी पर गावां थाना में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि 24 जून को गिरिडीह सीएस शिव प्रसाद मिश्रा ने गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के क्रम में कैशबुक और स्टोर की जांच में उन्हें वित्तिय अनियमितता का एहसास हुआ था। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रमोहन को प्रभारी के पद से हटाते हुए उक्त पूरे मामले की जानकारी उन्होंने गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा को दी थी।

CS ने डीसी से कराया था अवगत

सीएस से मिले शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने चार सदस्यीय टीम का गठन कर गावां सीएचसी के एनआरएचएम में हुए वित्तीय लेन-देन का स्पेशल ऑडिट कराया। ऑडिट के दौरान पिछले तीन वित्तीय वर्ष में लगभग 65 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई। इस दौरान फर्जी बिल पर दवाओं की खरीद, फर्जी संस्थान के नाम बैंक खाता में वितीय लेन-देन समेत कई तरह की गड़बड़ियां सामने आई।

जांच टीम ने 2 माह तक बारीकी से एनआरएचएम मद में हुए हरेक लेन-देन को बारीकी से देखा और अंततः 65 लाख रुपये गबन होने की फाइनल रिपोर्ट डीसी को सौंपी गई। इस गबन में तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमोहन कुमार, बीपीएम प्रमोद बरनवाल, प्रधान सहायक सह स्टोर कीपर प्रभात कुमार के अलावे सतगावां के दिनेश चौधरी को दोषी पाया गया। इसके बाद सीएस के आदेश पर उक्त चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इसकी पुष्टि थाना प्रभारी महेश चंद्र ने भी की है।

गिरिडीह से सागर गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...