सेना के अधिकारी के घर से लाखों की चोरी, प्राथमिकी दर्ज

रांची: तुपुदाना ओपी क्षेत्र के वास्तु विहार फेज-2 में एक सेना के अधिकारी के घर से नकद, जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है। मामले की प्राथमिकी तुपुदाना ओपी में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, सेना के अधिकारी अविनाश सिंह चौहान जो वर्तमान में पंजाब के जालंधर में पोस्टेड हैं, को पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है। इस सूचना पर चौहान ने तुरंत अपने रिश्तेदार नचिकेता परमार को घर की जांच करने के लिए भेजा। जब नचिकेता परमार घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था और अंदर तीन अलमारियों के लॉक भी टूटा हुए थे।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि घर के अंदर रखे जेवरात, नकद राशि, कीमती कपड़े और अन्य सामान गायब थे। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं।

इस चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और क्षेत्र के निवासियों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, वे जल्दी ही मामले का खुलासा करने की कोशिश करेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...