रामगढ़ में गैरेज में लगी आग, डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राख

Ramgarh: रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा सुभाष नगर में बुधवार सुबह एक गैरेज में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की घटना के बाद क्षेत्र में काला धुआं उठता देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

डेढ़ लाख की संपत्ति जलकर राखः

इस संबंध में आरओ प्लांट मालिक एवं भुक्तभोगी रंजीत पासवान ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि टेंपो खड़े गैरेज से काला धुआं निकल रहा है। जब गैरेज खोला गया तो अंदर रखा टेंपो, काउंटर समेत कई सामान जल चुके थे। भुक्तभोगी के अनुसार आग लगने से लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

आग में जले सामान:

आग की चपेट में आकर 21 बोतल, एक काउंटर, एक सिंटेक्स टंकी, एक टेंपो का टायर, चार्जर, ब्रेक लाइट, वायरिंग, फ्रंट शीशा समेत अन्य सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गए।

रिपोर्ट: रविकांत

 

Saffrn

Trending News

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img