घाघरा थाना परिसर के पीछे लगी आग, कई जब्त वाहन जलकर खाक!

Gumla: घाघरा थाना परिसर के पीछे भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। आग सबसे पहले थाना परिसर के पीछे में लगी। जिससे बाहर रखे एक गुमटी जल गई। और देखते ही देखते आग फैलकर घाघरा थाना परिसर तक पहुंच गई। पीछे के परिसर को केवल खुले तार से घेरा गया है। जिसके कारण आग ने तेजी से अंदर रखे जब्त वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में पांच पैसेंजर टेंपो, एक टाटा मैजिक, एक मालवाहक पिकअप और कई मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं

इस घटना में पांच पैसेंजर टेंपो, एक टाटा मैजिक, एक मालवाहक पिकअप और कई मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। आग लगने के बाद पुलिस जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति बिगड़ने पर दमकल विभाग को बुलाया गया, जिसके बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।

इस घटना के बारे में गुमटी संचालक विमल घोष ने बताया कि इस घटना में उन्हें लगभग 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि थाना के पीछे कचरा फेंका जाता है। संभवतः किसी ने वहीं आग लगाई होगी, जो फैलकर बड़ी घटना में बदल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Saffrn

Trending News

39 हजार टन मछलियों का निर्यात, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में...

पटना : बिहार मछली उत्पादन में न सिर्फ आत्मनिर्भर हुआ है, बल्कि निर्यात की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य...

पटना लौटते ही पूर्व CM से मिले सम्राट, नीतीश ने दोनों...

पटना : दिल्ली से दो दिवसीय दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे नीतीश कुमार से मिलने एक अणे मार्ग स्थित आवास...

Baghmara टांडाबाड़ी में फिर हुआ भू-धंसान, पूरी बस्ती 4 फीट धंसी;...

Dhanbad:  धनबाद जिले के डेंजर जोन, भू-धंसान क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जिंदगी हर पल खतरे में गुजर रही है। विस्थापन केवल आश्वासन...

अब हर प्रोजेक्ट की होगी जांच, ग्रामीण सड़कों व पुल निर्माण...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने...

राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए 23 अप्रैल तक चलेगा...

पटना : राज्यभर में समाज कल्याण विभाग की तरफ से 8वां पोषण पखवाड़ा 2026 (9-23 अप्रैल-2026) व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। इस...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img