बेगूसराय : बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से दो घरों में आग लग गई. आग लगने से दोनों घर जलकर राख हो गया. घटना देवना गांव के निकट एनएच 31 किनारे की है. बताया जाता है कि मोहम्मद हनीफ के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास की झोपड़ी को जलाकर राख कर दिया.
स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दोनों घरों में रखे लाखों रुपए का नुकसान हो गया. आग की लपटें इतनी तेज थी की देखते ही देख दोनों घर जल कर राख हो गया.
रिपोर्ट : सुमित


