दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के घर पर आग लगने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली के लुटियंस जोन स्थित 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर रविशंकर प्रसाद का सरकारी आवास स्थित है। यहां पर बुधवार सुबह करीब 8:05 बजे आग लगने की घटना हुई। दमकल, विभाग को शुरुआत में कोठी नंबर-2 में आग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर जांच करने पर पता चला कि यह कोठी नंबर-21 है जो रविशंकर प्रसाद का निवास स्थान है।
आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी, जिसकी लपटें उठते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई
आपको बता दें कि आग घर के एक कमरे में रखे बेड में लगी थी, जिसकी लपटें उठते देख तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही वक्त में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अच्छी बात यह रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ है। फिलहाल, दमकल विभाग और पुलिस की टीम आग लगने के सही कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

नहीं पता चली असली वजह
वहीं शुरुआती तौर पर आग का केंद्र बेड ही पाया गया है, जिसे बुझा दिया गया है। गनीमत यह रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर कॉल मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर तुरंत पहुंचीं। पहले एड्रेस को लेकर थोड़ा असमंजस था, लेकिन टीम ने जल्द ही सही लोकेशन (कोठी नंबर 21) पर पहुंचकर आग बुझाई गई। अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और कारण था।

यह भी पढ़े : CM नीतीश कुमार से मिलीं मेयर सीता साहू, मकर संक्रांति की दी बधाई…
Highlights


